Deepfake और AI के दौर में कैसे रहें सुरक्षित? गुमला में साइबर सुरक्षा कार्यशाला के जरिये किया गया जागरूक

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Feb 2026 8:16 PM

विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित लोग, Pic Credit- Prabhat Khabar

Safer Internet Day Gumla: गुमला एनआईसी में 'सुरक्षित इंटरनेट दिवस' पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित किया गया. एआई (AI), डीपफेक और सोशल इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक खतरों से बचने के लिए विशेषज्ञों ने दिये सुझाव. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और हेल्पलाइन 1930 के महत्व पर दिया गया जोर.

विज्ञापन

Safer Internet Day Gumla, गुमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), गुमला के कार्यालय में मंगलवार को ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर पर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) राधे गोविंद ठाकुर ने की. कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति अधिकारियों और आम नागरिकों को जागरूक करना था.

एआई, डीपफेक और सोशल इंजीनियरिंग से बढ़ा खतरा

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डीआरएम (एनआईसी, गुमला) रामानंद महाराज ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान समय में इंटरनेट से जुड़े खतरों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीपफेक तकनीक और सोशल इंजीनियरिंग के जरिये साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं. इससे बचाव के लिए तकनीकी जानकारी के साथ-साथ सतर्कता बेहद जरूरी है.

Also Read: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजारी इनामी समेत 3 गिरफ्तार, जंगल में रची जा रही थी खूनी साजिश

ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम में उपस्थित साइबर सुरक्षा सेल के हेड निखिल आनंद ने साइबर अपराध की रोकथाम में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय को अहम बताया. वहीं सीएससी स्टेट हेड शंभू कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी आम लोगों तक पहुंचायी जाएगी.

गोपनीयता और मजबूत पासवर्ड पर दिया गया जोर

डीआईओ राधे गोविंद ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय गोपनीयता सर्वोपरि है. नागरिकों को मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) जैसे सुरक्षा फीचर्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए.

साइबर हेल्पलाइन के प्रचार का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध की त्वरित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया, ताकि किसी भी साइबर ठगी या अपराध की सूचना तुरंत दी जा सके.

Also Read: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर, पुलिस की नाक के नीचे फल कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola