लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजारी इनामी समेत 3 गिरफ्तार, जंगल में रची जा रही थी खूनी साजिश

Updated at : 11 Feb 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Latehar Crime News

प्रेस वार्ता को संबोधित करती पुलिस, Pic Credit- Prabhat Khabar

Latehar Crime News: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. 50 हजार के इनामी खूंखार उग्रवादी आदेश गंझू को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया. 21 मामलों के आरोपी के पास से हथियार, जिंदा गोलियां और TSPC के पर्चे बरामद किया गया है. एसपी कुमार गौरव ने किया 2026 तक जिला उग्रवाद मुक्त करने का दावा.

विज्ञापन

Latehar Crime News, लातेहार (चंद्र प्रकाश सिंह): लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी आदेश गंझू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में आदेश गंझू (पिता जगतु गंझू, टंडवा निवासी), उज्जवल कुमार (पिता हुलास राणा) एवं सुभाष कुमार (पिता नागेश्वर साहू), दोनों निवासी मिसरौल, टंडवा के रहने वाले हैं. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

हथियार, गोलियां व उग्रवादी पर्चा बरामद

एसपी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 35 जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का पर्चा, दस्तावेज, डायरी और दो मोटरसाइकिल बरामद की है.

पकरुवा जंगल में रच रहे थे आपराध की साजिश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने चार-पांच साथियों के साथ बनवार गांव स्थित पकरुवा जंगल में छिपकर बालूमाथ और बारियातू क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा थे. सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन कर जंगल की घेराबंदी की गयी, जहां से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान कुछ अपराधी मौके पाकर फरार हो गये.

Also Read: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर, पुलिस की नाक के नीचे फल कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

जेल से छूटने के बाद फिर सक्रिय हुआ था आदेश गंझू

एसपी ने बताया कि आदेश गंझू पूर्व में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के लिए कार्य कर चुका है. वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ टीएसपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूली का काम कर रहा था. वह कोलियरी क्षेत्र बालूमाथ, बारियातू, चतरा, हजारीबाग, मैक्लुस्कीगंज और खलारी में लेवी मांगने, फायरिंग और आगजनी की कई घटनाओं में शामिल रहा है.

आदेश गंझू पर दर्ज हैं 21 मामले

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आदेश गंझू के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में चतरा जिले में हुई आगजनी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी है. वहीं, गिरफ्तार सुभाष कुमार के खिलाफ भी चतरा जिले में एक आपराधिक मामला दर्ज है.

2026 तक नक्सलियों का होगा पूर्ण सफाया : एसपी

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में टीएसपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी संगठनों का लगभग सफाया हो चुका है. माओवादी संगठन के कुछ ही लोग बचे हैं, जिन्हें सरेंडर करने की अपील की गयी है. उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक लातेहार जिले से नक्सलियों और उग्रवादियों का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा.

Also Read: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दावा: 48 निकायों में खिलेगा कमल, चंपाई सोरेन की नाराजगी पर भी दिया जवाब

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola