युवक ने पहले ब्लेड से गर्दन काटा फिर कुआं में कूद कर दे दी जान, जेपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2021 1:24 PM
मृतक के छोटे भाई ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि कुछ महीनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. कांके से उसका इलाज भी चल रहा था. वह रांची में रह कर जेपीएससी की तैयारी करता था. वर्ष 2020 के लॉकडाउन के पहले भरनो आया था. तब से वह डिप्रेशन में रहता था. यहां बतातें चलें कि मृतक संतोष केसरी ने आर्थिक तंगी में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और वह 2016-17 की पांचवीं जेपीएससी परीक्षा में पीटी व मेंस निकाल चुका था.

परंतु ओरल नहीं निकाल पाया था. उसका सपना प्रशासनिक अधिकारी बनना था. दूसरी नौकरी वह नहीं करना चाहता था. लोग बताते हैं कि रांची के किसी होटल में काम करता था और वह जेपीएससी की तैयारी करता था. उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसकी मां चमेली देवी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है. इसलिए वह डिप्रेशन में जी रहा था. मेहनत करने के बाद भी वह सफल नहीं हो सका. इस कारण उसने आत्महत्या कर ली. इधर संतोष की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. हर कोई संतोष जैसे होनहार युवक की मौत से दुखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए