ईद-उल-अजहा की नमाज का समय तय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2026 10:00 PM

विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की नमाज का समय तय

विज्ञापन

गुमला. बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर शहर समेत आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं. बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गयी है. इस बीच अंजुमन इस्लामिया ने ईद-उल-अजहा की नमाज का वक्त भी मुकर्रर कर दिया गया है. शहर में पहली नमाज सुबह 5.30 बजे अदा की जायेगी. पहली जमात फैजान-ए-रजा एवं मदरसा फैज-ए-आम में होगी. वहीं आखिरी नमाज सुबह 8.15 बजे ईदगाह में अदा की जायेगी, जिसकी इमामत इनाम रब्बानी साहब करेंगे. जारी समय-सारणी के अनुसार मस्जिदों में नमाज इस प्रकार अदा की जायेगी. फैजान-ए-रजा सुबह 5:30 बजे मौलाना अशरफ रजा साहब इमामत करेंगे. मदरसा फैज-ए-आम सुबह 5:30 बजे हाफिज रुस्तम साहब, मस्जिद रजा-ए-मुस्तफा सुबह छह बजे साकिर रजा नूरी साहब, मस्जिद-ए-होदा सुबह छह बजे कारी आफताब साहब, मस्जिद गौशुलवरा में सुबह 6:15 बजे हाफिज सदाम हुसैन साहब, गौसिया मोती मस्जिद में सुबह 6:30 बजे हाफिज जाहिद रज़ा साहब, कादरिया मस्जिद सुबह 6:30 बजे मुफ्ती कासीद रजा नइमी साहब, मस्जिद रजा-ए-हबीब सुबह 6:45 बजे मो तनवीरूल हसन साहब, मक्का मस्जिद सुबह सात बजे कारी शोएब साहब, बाबा अजमेरी मस्जिद (अरमई शरीफ) सुबह सात बजे सैय्यद गुलाम नूर जिलानी चिश्ती, मदीना मस्जिद सुबह 7:15 बजे मुफ्ती जमशेद साहब, मस्जिद-ए-जैनब सुबह 7:30 बजे कारी मसीउद्दीन साहब, जामा मस्जिद सुबह 7:45 बजे हाफिज इरशाद साहब, ईदगाह में सुबह 8:15 बजे इनाम रब्बानी साहब इमामत करेंगे. अंजुमन इस्लामिया गुमला ने जानकारी दी है कि बारिश होने की स्थिति में ईदगाह में होने वाली सुबह 8:15 बजे की जमात जामा मस्जिद में अदा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola