टेंपो को ओवरटेक करने में पलटी बस, एक दर्जन यात्री घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2026 9:56 PM

विज्ञापन

बंगरू पंचायत के रक्तपानी गांव के समीप निर्झर नाला के पास घटी घटना

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट थाना के बंगरू पंचायत स्थित रक्तपानी गांव के समीप निर्झर नाला के पास सोमवार को दोपहर को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. गुमला से लसिया जा रही मोनू सुपर सवारी बस एक टेंपो को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी और बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते पालकोट थानेदार तरुण कुमार तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. घायलों में लसड़ा निवासी फुलो देवी, लसिया निवासी दीपी कुमारी, रेंगोला निवासी उर्मिला कुमारी, बिमला देवी व संदीप सिंह, लचरागढ़ निवासी मंजू देवी, टुटीकेल निवासी मुक्ता कडुंलना तथा रैंयसां गांव निवासी देवंवती देवी शामिल हैं. इसके अलावा अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है, जिन्हें अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिये जाने के बाद पुलिस की उपस्थिति में उनके परिवारजनों को फोन कर सुरक्षित सौंप दिया गया.

पेड़ से गिर कर ग्रामीण घायल, रेफर

जारी. मेराल गांव में पेड़ से गिर कर बलासियुस मिंज (45 वर्ष) घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लोदाम ले जाया गया, जहां इलाज नहीं हो पाने से उसे तत्काल जशपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जशपुर में भी स्थिति में सुधार नहीं होने और हालत लगातार गंभीर बनी रहने से डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए गुमला रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola