महिलाओं का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2026 9:54 PM
सदर अस्पताल की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने की मांग
गुमला. सदर अस्पताल की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार से महिलाओं ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गयीं. आंदोलन का नेतृत्व कर रही एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष देवकी देवी ने कहा है कि गुमला सदर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. कहा कि या तो सरकार व अस्पताल प्रबंधन हमारी जायज मांगों को तुरंत माने, नहीं तो अब यहां से हमारा शव ही उठेगा. आंदोलनकारी महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया. एसोसिएशन की मुख्य मांगों में सदर अस्पताल में खून की लगातार हो रही किल्लत को दूर करना, बंद पड़े ब्लड बैंक को अविलंब पूरी क्षमता के साथ चालू करना, गरीबों का पर्ची कटवाने के लिए ऑफलाइन मोड में सुविधा उपलब्ध कराना, अस्पताल में सभी गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों पर बहाली करना और मामूली बीमारी में भी मरीजों को रिम्स रेफर करने की विवशता को बंद कर यहीं पर समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है. मौके पर शोभा देवी, काशी देवी, सुशीला मिंज, समीरा बेक, सलमी मिंज, चंद्रमणि देवी, मार्गरेट कुजूर, मंजुला टोप्पो, विलास देवी, बिरसी देवी, सुखमनी मिंज, रेखा कुजूर, सरिता देवी समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










