रजत जयंती हमारे अतीत की गौरवशाली विरासत : उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2025 9:08 PM
रजत जयंती हमारे अतीत की गौरवशाली विरासत : उपायुक्त
गुमला. झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को बच्चों के बीच विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालयों में बच्चों के बीच विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव अंतर्गत प्रार्थना सभा में संकल्प शपथ, पेंटिंग, क्विज व निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गयीं. साथ ही राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा व प्रगति की यात्रा से अवगत कराया गया. रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अब 13 नवंबर को प्रखंड स्तर व 14 नवंबर को जिला स्तर पर शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कर क्विज, पेंटिंग, निबंध, लोकनृत्य, गायन, कथावाचन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद 15 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित समारोह में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा व राज्य के प्रति गौरव की भावना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड की रजत जयंती हमारे अतीत की गौरवशाली विरासत व भविष्य की आकांक्षाओं को जोड़ने का अवसर है. कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व, जिम्मेदारी व विकास की भावना जागृत करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










