नामकुम रांची और इग्नासियुस गुमला के बीच फाइनल आज

Updated at : 27 Sep 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
नामकुम रांची और इग्नासियुस गुमला के बीच फाइनल आज

दक्षिणी छोटानागपुर गुरु भक्ति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन

दक्षिणी छोटानागपुर गुरु भक्ति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट तीसरे व चौथे नंबर के लिए संत पात्रिक स्कूल व सोसो स्कूल के बीच होगा मुकाबला होगा गुमला. संत इग्नासियुस उवि गुमला के जुबिली स्टेडियम में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर गुरु भक्ति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संत इग्नासियुस उवि गुमला- ए बनाम किशोर नगर नामकुम रांची स्कूल के बीच 28 सितंबर को खेला जायेगा. शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबला हुए. पहले सेमीफाइनल मैच में किशोर नगर नामकुम रांची ने संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला को 2-1 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला-ए टीम ने आरसी मध्य विद्यालय सोसो को हराया. गुमला व सोसो के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ था. पूरे खेल में कोई टीम गोल नहीं मार सकी. अंत में अतिरिक्त समय दिया गया. इसमें भी बराबरी पर मैच खत्म हुआ. अंत में ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें संत इग्नासियुस ने सोसो को 4-2 से पराजित कर फाइनल पहुंची. तीसरे व चौथे नंबर के लिए संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला बनाम आरसी मवि सोसो के बीच मुकाबला होगा. स्कूल के एचएम फादर मनोहर खोया ने कहा है कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान देने के लिए हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. यह 12वां सीजन है, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर के गुमला, रांची, खूंटी, लोहरदगा व सिमडेगा जिला की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ली हैं. 28 सितंबर को फाइनल मैच खेला जायेगा. यह मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola