ePaper

गुमला थाना की महिला पुलिस से रंगरेलियां मनाते एसआइ गिरफ्तार

Updated at : 06 Nov 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला थाना की महिला पुलिस से रंगरेलियां मनाते एसआइ गिरफ्तार

महिला पुलिस जवान के अलावा एक सहायक महिला पुलिस कर्मी से भी था उसका अवैध संबंध

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना की महिला पुलिस जवान से रंगरेलियां मनाते हुए एसआइ मनोज पासवान को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने उसे शहर के कुम्हार ढलान स्थित एक किराये के घर से पकड़ा. साथ में महिला आरक्षी भी थी. मनोज पासवान गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव भी हैं. बुधवार की देर रात पुलिस ने एक महिला पुलिस कर्मी के क्वार्टर से आपत्तिजनक हालत में मनोज को पकड़ा है. इस संबंध में गुमला थाना में महिला पुलिस कर्मी ने भी एसआइ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार मनोज पासवान वर्ष 2017 से एक विधवा महिला पुलिस जवान को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था. उस महिला के पति की मौत उग्रवादी हिंसा में हुई थी. इसके बाद महिला को अनुकंपा पर नौकरी लगी है. इस बीच मनोज पासवान ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे नजदीकियां बढ़ायी. वर्ष 2018 में महिला की पुलिस विभाग में नियुक्ति होने के बाद भी मनोज पासवान उसके नजदीक आ गया. लेकिन 2024 से मनोज पासवान ने एक अन्य महिला सहायक पुलिस कर्मी से नजदीकियां बढ़ा लीं, जिससे पहले वाली महिला पुलिस जवान के होश उड़ गये. जब उसने इसका विरोध किया तो सचिव ने उसे ब्लैकमेल और धमकी देकर चुप करा दिया. इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर बुधवार की रात पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते कुम्हार मोड़ स्थित क्वार्टर पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और मनोज पासवान को एक अन्य महिला पुलिस कर्मी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. देर रात तक थाना परिसर में दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किये गये. मनोज पासवान के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. एसपी हरिश बिन जमां ने कहा है कि एसआइ मनोज पासवान को एक महिला पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है. उक्त एसआइ को एक अन्य महिला से भी संबंध था. इस कारण दोनों महिलाओं ने मिल कर मनोज पासवान को पकड़वाया. पूछताछ के बाद मनोज पासवान को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola