ePaper

पुत्र से विवाद के बाद पिता ने की आत्महत्या

Updated at : 22 Oct 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्र से विवाद के बाद पिता ने की आत्महत्या

पुत्र से विवाद के बाद पिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन

बिशुनपुर. प्रखंड के सुदूरवर्ती मैलापाठ गांव में बीती रात एक मार्मिक घटना सामने आयी है. 71 वर्षीय एक वृद्ध शनिचरवा उरांव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बिशुनपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह शनिचरवा उरांव का शव उसके ही घर से रस्सी के सहारे झूलता हुआ बरामद किया है. पुत्र से हुए मामूली पारिवारिक विवाद के बाद यह कदम उठाया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम शनिचरवा उरांव और उनके पुत्र पुसा उरांव के बीच किसी घरेलू बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गयी थी. प्रत्यक्षदर्शियों और पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह विवाद काफी बढ़ गया, जिससे वृद्ध शनिचरवा उरांव मानसिक रूप से बेहद आहत हो गया. विवाद के कुछ देर बाद, आक्रोशित और दुखी शनिचरवा उरांव अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया. देर रात जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया, तब घटना पता चला. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा.

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

घाघरा. थाना क्षेत्र के पुटो सासनटोली गांव में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मकांदु टोंगरीटोली निवासी नुरुला पवरिया व भंडरा अरको निवासी तोहिद पवरिया हैं. दोनों घायलों को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार के घर पुटो गांव आये थे, जहां से वे दोनों बाइक से घाघरा की ओर आ रहे थे. इस बीच सामने से बोलेरो से टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola