ePaper

आज के युवा देश के भविष्य : सुदर्शन भगत

Updated at : 14 Oct 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
आज के युवा देश के भविष्य : सुदर्शन भगत

कार्तिक उरांव साइकिल रेस प्रतियोगिता सह युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

बिशुनपुर. विकास भारती बिशनपुर द्वारा समाज सुधारक स्व कार्तिक उरांव की स्मृति में मंगलवार को 41वां कार्तिक उरांव साइकिल रेस प्रतियोगिता सह युवा संवाद कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम लोहरदगा से शुरू होकर बिशुनपुर प्रखंड के चिंगरी गांव स्थित जतरा टाना भगत स्मारक स्थल परिसर में संपन्न हुआ. लगभग 65 किमी लंबी इस साइकिल रेस में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिससे पूरा माहौल उत्साह व ऊर्जा से भर उठा. कार्यक्रम में पद्मश्री अशोक भगत व पूर्व सांसद सुदर्शन भगत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. सुदर्शन भगत ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और यदि वह अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाये, तो समाज व राष्ट्र दोनों को नई ऊंचाई तक पहुंचा सकता है. उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा व आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नशा युवाओं की क्षमता को कमजोर करता है. इसलिए इससे दूर रहना सच्ची देशभक्ति है. कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ खुला संवाद सत्र भी आयोजित किया गया. युवाओं ने अपने विचार खुल कर रखें. सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका को लेकर संकल्प लिया. इसके बाद अतिथियों द्वारा साइकिल रेस में बालक व बालिका वर्ग में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. समाजसेवी रवि उरांव ने बताया कि यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिससे न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है. बल्कि युवा समाज में सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर विकास की राह पर बढ़ते हैं. मौके पर महेंद्र भगत, भिखारी भगत, डॉ संजय पांडे, कुमकुम मैत्रा, परवाल मैत्रा, श्वेता विश्वकर्मा, शीला उरांव, नीरज कुमार वैश्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola