डंपिंग यार्ड से बाहर कचरा फेंकने का लोगों ने किया विरोध

सीओ हरीश कुमार व सिटी मैनेजर हेलाल अहमद ने समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन
गुमला. नगर परिषद गुमला ने शहर के दुंदुरिया में बने कचरा डंपिंग यार्ड से बाहर कचरा फेंके जाने का करंजटोली, दुंदुरिया व आसपास के लोगों ने विरोध किया है. विरोध को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कचरा डंपिंग यार्ड के समीप हंगामा भी किया. नगर परिषद के कचरा वाहन (ट्रक) बुधवार को जब वाहन में कचरा भर कर डंपिंग यार्ड में फेंकने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने वाहन को रोक दिया. इसकी सूचना व ग्रामीणों की मांग पर सदर सीओ हरीश कुमार व नप के सिटी मैनेजर हेलाल अहमद मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि कचरा जमा करने के लिए डंप यार्ड बना है. लेकिन कचरा को डंप यार्ड के अंदर नहीं डाल कर डंप यार्ड के बाहर फेंका जा रहा है. नगर परिषद के कर्मी आये दिन ट्रक के ट्रक कचरा लेकर आते हैं और डंप यार्ड के बाहर कचरा फेंक कर चले जाते हैं. व्यक्तिगत जमीन पर भी फेंका जा रहा है. कचरा से काफी दुर्गंध फैल रही है, जिससे सांस तक लेना दूभर हो जाता है. डंप यार्ड के पीछे खेती-बारी करते हैं. कचरा खेतों तक पहुंच जाता है. सबसे अधिक परेशानी हाल के बारिश के मौसम में हुई. काफी दुर्गंध फैली. बारिश का पानी कचरा से होते हुए खेतों तक पहुंच गया, जिससे फसल भी खराब होने की संभावना है. ग्रामीणों ने बताया कि कचरा वाहनों का आवागमन मुख्य सड़क नहीं होकर रैय्यती जमीन से होती है. ग्रामीणों ने इसका भी विरोध किया. ग्रामीणों ने सीओ व सिटी मैनेजर से कचरा वाहन को सड़क से आवागमन कराने तथा कचरों को डंप यार्ड के अंदर डालने की मांग रखी. मांग पूरी नहीं होने पर वहां कचरा वाहन का परिचालन बंद कराने की बात कही. ग्रामीणों की समस्या पर सीओ व सीटी मैनेजर ने उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




