जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा दो नवंबर को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 9:12 PM
जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा दो नवंबर को
गुमला. डीएसपी रोड स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दो नवंबर को जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. निदेशक रवींद्र सिन्हा ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य जिले के होनहार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन व शैक्षणिक संसाधन प्रदान करना है. परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण होना आवश्यक है. परीक्षा में गणित, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद छात्रवृत्ति, पूर्ण पाठ्य सामग्री व नौकरी लगने तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी.
दिव्यांग ने इलाज कराने की गुहार लगायी
गुमला. सिसई प्रखंड के अंबेरा ग्राम निवासी कुशल उरांव के दिव्यांग पुत्र बसंत उरांव ने उपायुक्त से अपनी बीमारी का इलाज सरकारी सुविधा से कराने की गुहार लगायी है. बसंत ने बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी करने के बाद उसे व उसकी मां को लावारिस की तरह छोड़ दिया है. बसंत ने बताया कि वह दिव्यांग है और बीमार रहता है. बीते 15 सालों से वह बीमार है. वह अपनी मां के साथ दूसरे के टूटे हुए घर में शरण लिए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










