धनतेरस का बाजार सजा, एडवांस बुकिंग शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 8:49 PM
बाइक-ट्रैक्टर शोरूम, गहनों व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में दिये जा रहे हैं एक से एक ऑफर
गुमला. गुमला शहर में दीपावली व धनतेरस का बाजार सज चुका है. अभी से ही सामानों की बुकिंग शुरू हो गयी हैं. बाजारों में बाइक शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम, गहनों की दुकानों में ग्राहकों को लेकर विशेष उपहार योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे शहर में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मंगलवार को गुमला के साप्ताहिक हाट होने के कारण पूरा सड़क बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों से भरा मिला. इस संबंध में प्रभात खबर प्रतिनिधि ने शहर के प्रसिद्ध बाइक शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम, आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के संचालकों से बातचीत कर दुकानदारों द्वारा दिये जाने वाले ऑफर व बाजार की स्थिति की जानकारी ली. खत्री होंडा के संचालक ने बताया कि प्रत्येक बाइक की खरीदारी पर एक हजार से 35 हजार रुपये की बचत कंपनी द्वारा दी जा रही है. साथ ही स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है, जिसमें एक हजार से 10 हजार रुपये निकलने की संभावना है. वहीं अभी तक 80 वाहनों की बुकिंग धनतेरस के अवसर पर हो चुकी है. ट्रैक्टर विक्रेता कमला मोटर्स के संचालक गोपाल साहू ने बताया कि हर ट्रैक्टर की खरीदारी पर विशेष उपहार दिये जायेंगे. अलग- अलग मॉडल में 50 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जायेगा. धनतेरस के अवसर पर चार ट्रैक्टरों की बुकिंग हो गयी है. कंपनी की ओर से जीएसटी में 68 हजार रुपये की बचत समेत अन्य उपहार दिये जायेंगे. यामाहा शोरूम की संचालक प्रीति कुमारी ने बताया कि यामाहा कंपनी द्वारा स्कूटर की खरीदारी करने पर दो हजार रुपये का कैश बैक दिया जायेगा. वहीं बाइक की खरीदारी पर तीन हजार रुपये का कैश बैक दिया जायेगा. हमारे यहां कम से कम डाउन पेमेंट में वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे. वहीं जीएसटी में 12 हजार रुपये की बचत व एक्सचेंज ऑफर में दो हजार रुपये की छूट दी जायेगी. वहीं हर खरीदारी पर निश्चित उपहार दिये जायेंगे.
50 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होगा : राजेश
चेंबर ऑफ कामर्स गुमला के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह से धनतेरस व दीपावली बाजार पर कहा कि इस बार 50 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय होने की उम्मीद है. श्री सिंह ने कहा कि इस बार गुमला में धनतेरस व दीपावली की रौनक रहेगी. सोने व चांदी का भाव बढ़ने के कारण गहनों के व्यापार में थोड़ी कमी होगी. लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, टीवी, एलइडी, फ्रीज, वाशिंग मशीन समेत बाइक व ट्रैक्टर के बाजारों में रौनक रहेगी.
धनतेरस का बाजार अच्छा रहेगा : बबलू
चेंबर ऑफ काॅमर्स गुमला के सचिव बबलू वर्मा ने कहा है कि चेंबर इस वर्ष धनतेरस व दीपावली में स्वदेशी सामानों की खरीदारी के लिए आम जनता से अपील कर रही है. लेकिन इस वर्ष धनतेरस का बाजार काफी अच्छा रहेगा. लगन का भी माहौल है. लगभग करोड़ों रुपये से अधिक का व्यवसाय होने की संभावना है. जीएसटी भी कम हुआ है. ऐसे में लोग अपने मनपसंद की चीजें खरीदने के लिए अभी से बुकिंग कराना शुरू कर दिये हैं.अभी से हो रही हैं सामानों की बुकिंग : शिशिर
गुमला शहर के मेन रोड स्थित कंगना इंटरप्राइजेज के मालिक शिशिर कुमार गुप्ता ने कहा है कि इस बार धनतेरस का बाजार अच्छा होने की उम्मीद है. अगर मौसम साथ दिया, तो बाजारों में खूब धन बरे. अभी से जेनरेटर व स्कूटी की बुकिंग हो रही है. धनतेरस को लेकर प्रशासन से मांग है कि गुमला में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रहे. ताकि दुकानदारों के अलावा खरीदारों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो.दुकानदार धनतेरस को लेकर तैयार हैं : हिमांशु
व्यवसायी हिमांशु कुमारी केशरी ने कहा है कि गुमला में हर तरफ इस बार धनतेरस की चर्चा हो रही है. क्योंकि अधिकांश सामान इस बार सस्ता मिलने वाला है. इसलिए लोग दिल खोल कर अपनी बजट के अनुसार धनतेरस में सामान खरीद सकते हैं. मोबाइल की बुकिंग सबसे अधिक हो रही है. उम्मीद है कि इस बार धनतेरस में 50 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में होगा. क्योंकि, लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










