कूड़ा-कचरा की नियमित सफाई करने की मांग

कूड़ा-कचरा की नियमित सफाई करने की मांग
गुमला. समाजसेवी जितेश मिंज व विकास साहू ने नगर परिषद गुमला के कार्यपालक पदाधिकारी से मिल कर कहा कि कूड़ा-कचरा उठाने में अनियमितता बरती जा रही है. इस कारण विभिन्न वार्ड में जगह-जगह कचरा का अंबार देखने को मिल रहा है. जिसकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गयी. विदित हो कि दीपावली की तैयारी जोरों पर है. इसमें घर की साफ-सफाई लोगों द्वारा की जा रही है. भरपूर मात्रा में घर से कूड़ा-कचरा निकाले जा रहे हैं. नियमित रूप से कूड़ा-कचरा उठवाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर कार्यपालक पदाधिकारी से की गयी. साथ ही चलित शौचालय को भी दुरुस्त करने की मांग की गयी.
खेलगांव रांची रवाना हुए खिलाड़ी
भरनो. खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय कबड्डी (बालिका) अंडर 14 व अंडर 17 वर्ग का 15 से 17 अक्तूबर तक झारखंड के राजधानी स्थित खेलगांव होटवार रांची में आयोजित किया जायेगा. इसमें भरनो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उवि पबेया के कबड्डी (बालिका) खिलाड़ी अंडर 14 निशा कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशी कुमारी, अंजू उरांव, अंशु उरांव, साक्षी उरांव, रोशनी मुंडा, अंडर 17 में सोमारी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, चिंतामणि कुमारी, किरण मुंडा, फुलमनी कुमारी सभी खिलाड़ी गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंबर प्रसाद, शारीरिक शिक्षक बीरबल लोहरा, सहायक शिक्षक योगेश प्रसाद केसरी, कुंवर कुजूर, दिगंबर यादव, जिनित टोपनो, दीप्ति सरोज कुजूर, किरण मिंज, आरती कुमारी, अनिता केरकेट्टा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सदस्य शकीम अंसारी ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




