पड़हा व्यवस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Updated at : 02 Aug 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
पड़हा व्यवस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

पड़हा व्यवस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

बिशुनपुर. पड़हा व्यवस्था के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपायुक्त, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता के लिए अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है. प्रतिनिधिमंडल ने आगामी सात दिनों के अंदर वार्ता के लिए समय की मांग की गयी है. पड़हा व्यवस्था के बेल सतीश उरांव ने कहा कि गत कुछ माह से पड़हा व्यवस्था में शामिल बैगा, पुजार व महतो भंडारी ने साप्ताहिक बाजारों से चुंगी ली जा रही थी, परंतु प्रखंड व पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व असंवैधानिक बता रोक लगा दी गयी है. इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल वार्ता के दौरान साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए आगे की बात करने का निर्णय लिया है. प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त, सांसद व अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता करने की मांग की है. वे चाहते हैं कि वार्ता के दौरान उनकी समस्याओं को सुना जाये और समाधान निकाला जाये. ज्ञापन सौंपने वालों में सात पड़हा दीवान कुलदीप उरांव, बेल शिशुपाल उरांव, महतो चंनेश्वर उरांव, दीपलाल नगेसिया, सहेंद्र उरांव, शंकर उरांव, सुनीत उरांव आदि मौजूद थे.

बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें अभिभावक

डुमरी. प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उवि सुवाली में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुखराम नायक की अध्यक्षता में शिक्षक व अभिभावक की बैठक हुई. बैठक में मुख्य सड़क से स्कूल तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने की समस्याओं पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने अभिभावकों से कहा कि अपने अपने बच्चों को हर रोज नियमित रूप से विद्यालय भेजें. घर पर अपनी देख-रेख में बच्चों को पढ़ायें. वहीं विद्यालय एचएम रवींद्र टोप्पो ने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखें, साथ ही मोबाइल का बच्चों को कम इस्तेमाल करने को कहा गया. मोबाइल बच्चों की पढ़ाई में अधिक बाधक साबित हो रही है. मौके पर शांति भूषण लकड़ा, अजय कुमार, पंकज भगत, कुंदन ताम्रकार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola