प्रतियोगिता से बच्चों में आती है रचनात्मकता शक्ति : महेश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:16 PM
प्रतियोगिता से बच्चों में आती है रचनात्मकता शक्ति : महेश
गुमला. संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें रंगोली, चित्रांकन, दीप सज्जा व डेकोरेशन प्रतियोगिता हुईं. मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, निर्मल गोयल व राकेश वर्मा थे. चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार काव्य सुमन, आन्वी निशि चौधरी, प्रिंस कुमार नायक, द्वितीय पुरस्कार अश्विन भगत, सुशांत साहू, चंदा कुमारी व तृतीय पुरस्कार ऋतिक, सानवी, जीवन पाइक, दीप सज्जा में प्रथम आशा रानी, जेलिना तिर्की, द्वितीय विवेक कुमार साहू, खुशी कुमारी, तृतीय वैष्णवी कुमारी, स्तुति मसीह व सांत्वना पुरस्कार ईफत-ए-आयशा व निखिल प्रधान को मिला. रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा नौ की नीति नीतिज्ञा उरांव, अमित कुमार सिंह, जेमरोली महक तिर्की, समर कुमार, द्वितीय कक्षा 10 की साक्षी केसरी, मंशा परवीन, अनामिका कुजूर, सृष्टि कुमारी, तृतीय कक्षा आठ की प्रियंका कुमारी, जानवी कुमारी, खुशबू कुमारी व देवांशी साहू ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता के अलावा बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की वेशभूषा में झांकी प्रस्तुत किया. महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में रचनात्मकता शक्ति बढ़ती है. मौके पर निदेशक संजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद लाल, विद्यालय विभाग अध्यक्ष गायत्री गुप्ता, उप प्राचार्य मैत्री अधिकारी, शिक्षिका रीता कुमारी, पूनम प्रसाद, अनु कुमारी, अमृता श्रीवास्तव, विनिता गुप्ता, उषा रानी, पायल साहू, निहारिका सिंह, कविता कुमारी, कीर्ति साहू, कंचन तिर्की, सीमा शर्मा, सावित्री कुमारी, तरन्नुम परवीन, अंजू कुमारी, जय किशोर कुमार, विपुल कुमार केसरी, कृष्णा नंदन कुमार, राजेश खत्री, विकास सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










