भुनेश्वर सिंह अध्यक्ष व बलिराम यादव बने मंत्री

Updated at : 01 Aug 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
भुनेश्वर सिंह अध्यक्ष व बलिराम यादव बने मंत्री

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक

विज्ञापन

गुमला. गुमला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक कलिगा पंचायत में हुई. अध्यक्षता दुखन गोप ने की. इसमें विहिप व बजरंग दल को मजबूत करने व हिंदू समाज को एकजुट करने पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का विस्तार किया गया. बजरंग दल गुमला प्रखंड संयोजक सानू साहू ने कलिगा पंचायत में संगठन के कार्य को लेकर चर्चा की और पंचायत समिति का विस्तार किया गया. उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को पंचायत स्तर का दायित्व दिया गया है, वे सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से समाज के लिए काम करें, ताकि संगठन के माध्यम से लोगों को लाभ मिले और सनातन समाज एकजुट रहे. मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कमेटी की घोषणा की गयी. इसमें अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष मोक्तेयार साहू, मंत्री बलिराम यादव, सह मंत्री अनूप कुमार सिंह, सत्संग प्रमुख बिरसा दास गोस्वामी, सेवा प्रमुख भरत भूषण पाठक, संयोजक मुकेश सिंह, सह संयोजक नीलेश गोप, सुरक्षा प्रमुख अमित कुमार सिंह, अखाड़ा प्रमुख राजीव सोरेंग, विद्यार्थी प्रमुख रामप्रकाश सिंह, गोरक्षा बीरबल सिंह व मिलन प्रमुख मनोज सिंह को बनाया गया. बैठक में गुमला प्रखंड विहिप अध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष दुखन गोप, सह मंत्री सुरेंद्र साहू, सत्संग प्रमुख राजेश सिंह, गुमला प्रखंड संयोजक सानू साहू, गुमला प्रखंड के विद्यार्थी प्रमुख रवि राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola