अशोक कुमार भगत बने के जिला प्रभारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2025 9:07 PM

विज्ञापन

अशोक कुमार भगत बने के जिला प्रभारी

विज्ञापन

गुमला. कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में गुरुवार को आदिवासी छात्र संघ गुमला जिला कमेटी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें एसीएस के प्रोफेसर वरुण उरांव, रांची जिलाध्यक्ष राजू उरांव शामिल हुए. बैठक में कार्यवाहक जिला प्रभारी अशोक कुमार भगत, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महावीर उरांव व कार्यकारिणी अध्यक्ष भूषण उरांव को नियुक्त किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि कुड़मी समाज द्वारा एसटी सूची में शामिल होने की मांग के विरोध में गुमला जिले में आदिवासी आक्रोश चेतावनी महारैली का आयोजन जल्द करेगा. इसमें राज्य व केंद्र सरकार को कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल नहीं करने की एसीएस चेतावनी देगा. चेतावनी महारैली में कुड़मी समाज के फर्जी दस्तावेज पेश कर आदिवासी बनने की मंसूबों को केंद्र सरकार से आक्रमक चेतावनी एसीएस देगा. आदिवासी छात्र संघ आदिवासी समाज के संरक्षण के लिए एसीएस इस आंदोलन को सही दिशा में लेने के लिए हमेशा तैयार रहेगी. मौके पर अरुण उरांव, बुधमन उरांव, सुमित उरांव, संजू उरांव आदि मौजूद थे.

घाघरा में खुला विजय साइकिल स्टोर

घाघरा. घाघरा प्रखंड मुख्यालय के नेतरहाट रोड संतोषी मंदिर के समीप विजय साइकिल स्टोर खुला. इसका उद्घाटन रामावतार अग्रवाल ने किया. स्टोर के संचालक कुणाल अग्रवाल लड्डू ने बताया कि घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों के लोगों को गुमला जाकर साइकिल खरीदने में परेशानी होती थी, जिसको देखते हुए घाघरा में साइकिल स्टोर खोला गया है, ताकि सुदूरवर्ती इलाका के लोगों को गुमला न जाना पड़े. मौके पर किशोर अग्रवाल, सूरज जायसवाल, निर्मल सिंह, पवन अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, किशोर गोयल, मंजू अग्रवाल, रंजीत कुजूर, अभिषेक गुप्ता, सुजाता टोप्पो, सुमन सिंह, सुदामा लोहार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola