ePaper

अंश क्लब कांके ने पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से हराया

Updated at : 13 Oct 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
अंश क्लब कांके ने पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से हराया

दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

विज्ञापन

बसिया. बसिया प्रखंड के सरना स्टेडियम में क्लब ऑफ यूनिटी बसिया द्वारा आयोजित दो दिनी दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ. फाइनल में अंश क्लब कांके ने पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. कांके की टीम ने पूरे मैच में उत्कृष्ट तालमेल व रणनीति दिखायी. पहले हाफ में एक गोल की बढ़त हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की. वहीं पहले सेमीफाइनल में पीके ब्रदर्स खलारी ने एमएससी खूंटी को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अंश क्लब कांके ने मैना बेड़ा को पेनल्टी शूटआउट में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था. मुख्य अतिथि समाजसेवी सह उद्योगपति योगेश कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार साहू, रोशन बरवा, जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग, चैतू उरांव, बसिया एसडीपीओ नाजिर अख्तर, सिमडेगा डीएसपी बैजू उरांव, बसिया थाना प्रभारी युधिष्ठिर कुमार प्रजापति, बसंत साहू, जितेंद्र भगत थे. विजेता टीम को ट्रॉफी व तीन लाख नगद, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व दो लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि प्रदान किया गया. जबकि तीसरे व चौथे स्थान पर रही टीमों को ट्रॉफी व 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अजय सिंह, प्रकाश साहू, पंकज सिंह, अर्जुन राम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola