अवैध बॉक्साइट उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई, 12 टन खनिज जब्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 10:24 PM

विज्ञापन

अवैध बॉक्साइट उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई, 12 टन खनिज जब्त

विज्ञापन

बिशुनपुर. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व खान निरीक्षण दल ने शनिवार को बिशुनपुर थाना अंतर्गत हाडुप में संयुक्त छापेमारी की गयी. यह कार्रवाई पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई, जिसमें पुलिस पदाधिकारी, खान निरीक्षक तथा पुलिस बल ने सम्मिलित रूप से अवैध बॉक्साइट उत्खनन व भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान महुवापाठ, हाडुप क्षेत्र में 12 टन अवैध बॉक्साइट भंडारित पाया गया. स्थानीय लोगों से पूछताछ में किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया. जांच में यह भी पाया गया कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार की उत्खनन या भंडारण अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं है. यह पूर्णतः अवैध पाया गया. जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया. जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने बताया कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व की हानि होती है, बल्कि राष्ट्रीय संपदा का भी क्षरण होता है. बिना वैध पट्टा या अनुज्ञप्ति के खनन व भंडारण करना खान एवं खनिज का दंडनीय अपराध है. उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इस क्रम में गुरदरी चौरापाठ वन क्षेत्र में वन विभाग की जांच टीम द्वारा भी बॉक्साइट से लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola