कुआं में गिर कर डूबने से युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 8:57 PM
कुआं में गिर कर डूबने से युवक की मौत
घाघरा. घाघरा थाना के हापामुनी गांव में कुआं में गिर कर जगदीश उरांव (22) की मौत हो गयी. वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के पिता देवरिया उरांव ने बताया कि उसके पुत्र जगदीश का सोमवार की शाम मानसिक संतुलन खराब हो रहा था. बहकी-बहकी बात बोल अजीबोगरीब हरकत कर रहा था. इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए घर में खाना खिला कर सुलाया गया. मंगलवार को सुबह पांच बजे वह सोकर उठा, तो मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक थी. इसके बाद वह घूमने के लिए निकला. घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक कुएं में गिर गया. कुआं में कैसे गिरा यह जानकारी स्पष्ट नहीं है. ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त कुएं में एक युवक गिर गया है. इसके बाद कुआं में झागर के मदद से तलाश की गयी, तब उसे निकाला गया. निकाले जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी.
तालाब में डूबने से मिर्गी मरीज की मौत
सिसई. प्रखंड स्थित पुसो थाना के गम्हरिया गांव में सोमवार की शाम रोपना उरांव (23) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. पुसो पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार रोपना उरांव मिर्गी का मरीज था. परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब छह बजे दारी पहाड़ के किनारे स्थित झरिया तालाब में अकेले मछली पकड़ने गया था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे. उसकी तलाश में तालाब के पास पहुंचे. आवाज देने पर जब कोई उत्तर नहीं मिला, तो उन्होंने तालाब के किनारे जाकर देखा. इस दौरान पानी के अंदर मोबाइल की रोशनी जलती दिखायी दी. शक होने पर जब उन्होंने तालाब में टॉर्च की रोशनी डाली तो रोपना का शव पानी में डूबा हुआ नजर आया. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की 15 दिन की एक बेटी है. घटना के बाद से उसकी पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










