लोन चुकता करने के दबाव में आकर महिला ने की आत्महत्या

Updated at : 10 Jun 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
लोन चुकता करने के दबाव में आकर महिला ने की आत्महत्या

लोन चुकता करने के दबाव में आकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना के टोटांबी गांव निवासी कविता देवी (24) ने मंगलवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार कविता का छह माह का एक बेटा है और पति दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए गया है. घर पर कविता अकेले रहती थी. कविता की चाची सास रोशनी देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे कविता अपने बच्चे को लेकर मेरे घर आयी और कहने लगी की रात भर मेरा शरीर दर्द दे रहा था. मेरी तबीयत ठीक नहीं है. बच्चे को थोड़ी देर पकड़ लीजिये. मैं दवा लेकर आती हूं. यह कह कर वह निकली. काफी देर तक जब वह नहीं आयी तो, बच्चे को लेकर चाची सास घर के बाहर निकल कर खोजने लगी, तो देखा की कविता के घर का ग्रिल सटा हुआ है. इसके बाद अंदर झांक कर देखा, तो कविता फंदे के सहारे झूल रही थी. घटना की सूचना मिलते थानेदार पुनीत मिंज ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, मृतका के ज्येष्ठ सोनू कुमार ने बताया कि कविता को सरकारी आवास मिला था. उसे अच्छे तरीके से बनाने के लिए वह माइक्रो फाइनेंस से ऋण लेकर घर बनायी. साथ ही जीविकोपार्जन के लिए छोटा सा किराना का दुकान व सिलाई मशीन खरीदी थी. ऋण की राशि जमा करने में कठिनाइयां आने लगी, जिसके दबाव में आकर वह फांसी लगा ली. उसने यह भी बताया कि आज पैसा जमा करने का दिन था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola