वज्रपात से महिला व दो बच्चियां झुसलीं, गाय की मौत

वज्रपात से महिला व दो बच्चियां झुसलीं, गाय की मौत
भरनो. प्रखंड के डांडकेशा गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला व दो बच्चियां झुलस गयी. वहीं एक किसान की गाय की मौत हो गयी. घटना शाम करीब चार बजे की है. उस समय डांडकेशा गांव की सारो देवी अपनी बेटी पुष्पा कुमारी व गांव की एक अन्य बच्ची की गौरी कुमारी के साथ खेत में काम कर रही थी. इस दौरान अचानक से बारिश हुई और बिजली कड़कने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसमें तीनों उसकी चपेट में आ गये. वज्रपात की चपेट में आने से पुष्पा कुमारी बेहोश हो गयी. परिजनों व ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.
आंधी-तूफान से घर ध्वस्त, नुकसान
पालकोट. बघिमा पंचायत के जबरा बेरीटोली गांव में आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचायी. इस प्राकृतिक आपदा में स्थानीय निवासी सोमरा गोप का घर क्षतिग्रस्त हो गया. तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि मकान की छत पर लगे एसबेस्टस उखड़ कर मैदान में जा गिरे और चकनाचूर हो गये. घटना के बाद घर की स्थिति जर्जर हो गयी है और अब वह रहने लायक नहीं बचा है. पीड़ित सोमरा गोप ने बताया कि इस आपदा में उन्हें लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से मुआयना कर सरकारी सहायता देने की गुहार लगायी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




