चैनपुर थानेदार को मिला वीरता पुरस्कार

Published at :19 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
चैनपुर थानेदार को मिला वीरता पुरस्कार

चैनपुर(गुमला) : चैनपुर थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेडल पहना कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. इस मौके पर राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय के अलावा राज्य के कई बड़े पुलिस पदाधिकारी व अन्य लोग थे. […]

विज्ञापन

चैनपुर(गुमला) : चैनपुर थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेडल पहना कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. इस मौके पर राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय के अलावा राज्य के कई बड़े पुलिस पदाधिकारी व अन्य लोग थे. राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री मांझी को सम्मान दिया गया है.

श्री मांझी को वीरता पुरस्कार मिलने पर चैनपुर प्रखंड के लोगों ने उन्हें बधाई दी है. श्री मांझी ने चैनपुर प्रखंड में योगदान देने के बाद से कई बड़े काम किये हैं. चैनपुर प्रखंड को नशामुक्त बनाने का काम कर रहे हैं.

इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता मिली है. हड़िया व दारू की बिक्री कई इलाकों में बंद हो गयी है. उन्होंने भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता सिलवेस्टर को मार गिराने में अहम भूमिका निभायी है. सिलवेस्टर इनामी नक्सली था और इस क्षेत्र में आतंक का पर्याय था. सिलवेस्टर को मार गिराने के अलावा सब जोनल कमांडर प्रसाद लकड़ा व दिलबर नायक सहित कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में शामिल रहे हैं. थानेदार ने कहा है कि चैनपुर प्रखंड काे उग्रवाद व अपराध मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है. बहुत जल्द इस क्षेत्र से माओवाद खत्म होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola