पानी भरने के क्रम में कुएं में गिर कर महिला घायल, भर्ती

पानी भरने के क्रम में कुएं में गिर कर महिला घायल, भर्ती
गुमला. जोराग मटुकडीह गांव की 46 वर्षीय फुलकुमारी केरकेट्टा पानी भरने के दौरान कुएं में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. कुएं से निकालने के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर और पैर में गहरी चोट लगी है. बताया जा रहा है कि कुएं के बीच में संतुलन बनाने के लिए लकड़ी रखी गयी थी. लेकिन पानी भरते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं के अंदर जा गिरी. घटना के वक्त उसकी बेटी घर पर नहा रही थी. मां के गिरने की आवाज सुनते ही उसने शोर मचाया और तुरंत परिवार वालों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.
सड़क दुर्घटना में दो घायल
घाघरा. देवाकी निवासी 29 वर्षीय नितेश उरांव व 15 वर्षीय प्रमेश उरांव मंगलवार की अहले सुबह चार बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों घायल शादी समारोह में भाग लेने के लिए कुगांव गये थे. वापसी के क्रम में कुगांव रोड में अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










