स्कूल से पारा शिक्षक का अपहरण, चार लाख फिरौती मांगी

Published at :17 Nov 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल से पारा शिक्षक का अपहरण, चार लाख फिरौती मांगी

गुमला : गुमला जिला के पालकोट प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मवि चीरोडीह के पारा शिक्षक भोला प्रधान (40) का अपराधियों ने बुधवार को दिन के 11 बजे अपहरण कर लिया. शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी दो अपराधी आये और मारते-पीटते उन्हें ले गये. अपराधियों ने सहायक शिक्षिका किरण केरकेट्टा का मोबाइल भी लूट […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिला के पालकोट प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मवि चीरोडीह के पारा शिक्षक भोला प्रधान (40) का अपराधियों ने बुधवार को दिन के 11 बजे अपहरण कर लिया.

शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी दो अपराधी आये और मारते-पीटते उन्हें ले गये. अपराधियों ने सहायक शिक्षिका किरण केरकेट्टा का मोबाइल भी लूट कर ले गये. उसी मोबाइल से शिक्षक भोला की पत्नी गीता देवी को फोन कर अपराधियों ने चार लाख

रुपये फिरौती की मांग की है. फिरौती की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.

शिक्षक के अपहरण होने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है. घटना की सूचना पर बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर व थाना प्रभारी नित्यानंद महतो पुलिस बल के साथ चीरोडीह गांव के लिए रवाना हो गये हैं. समाचार लिखे जाने तक किस अापराधिक संगठन ने शिक्षक का अपहरण किया है, इसका पता नहीं चला है. लेकिन शिक्षक के अपहरण के बाद उस इलाके के सभी स्कूल के शिक्षक डरे हुए हैं. शिक्षक के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. शिक्षक भोला की पत्नी गीता देवी ने बताया कि अपराधियों ने फोन किया है. चार लाख लेवी की मांग की है. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola