इग्नासियुस स्कूल की चार टीमें फाइनल में पहुंची

गुमला : झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर राज्य सरकार के खेल विभाग के तत्वावधान में रांची के मोरहाबादी मैदान में खेलो इंडिया स्थापना दिवस खेल हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता 2016 चल रही है. इसमें गुमला संत इग्नासियुस के अंडर-14 व 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली […]
गुमला : झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर राज्य सरकार के खेल विभाग के तत्वावधान में रांची के मोरहाबादी मैदान में खेलो इंडिया स्थापना दिवस खेल हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता 2016 चल रही है. इसमें गुमला संत इग्नासियुस के अंडर-14 व 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली है.
यह जानकारी स्कूल के एचएम फादर इरेनसियुस मिंज ने दी. एचएम ने बताया कि हॉकी के सेफा में अंडर-14 आयु वर्ग में गुमला इग्नासियुस की टीम ने खूंटी को 5-1 और अंडर-17 में सिमडेगा को 4-0 से पराजित किया है. वहीं फुटबॉल मैच में अंडर-14 व 17 के दोनों वर्ग में गुमला इग्नासियुस की टीम ने खूंटी की टीम को पराजित किया है. अंडर-14 में खूंटी को 5-0 और अंडर-17 में 3-0 से पराजित किया है. सेफा में जीत सुनिश्चित करने के बाद हॉकी व फुटबॉल की दोनों प्रतियोगिता के फाइनल में गुमला इग्नासियुस की चारों टीमें अपनी जगह बना ली है. एचएम ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रतिभा के दम पर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह बना ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










