विद्युत विभाग के जेइ ने जिप सदस्य से माफी मांगी

Published at :29 Sep 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत विभाग के जेइ ने जिप सदस्य से माफी मांगी

गुमला : जिला परिषद सभागार में बुधवार को जिला परिषद की बैठक हुई. अध्यक्षता जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने की. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के तहत जिला परिषद के अधीन सभी विभागों की समीक्षा की गयी. विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता बनारसी राम द्वारा जिप सदस्य सुबोध कुमार लाल के बारे में […]

विज्ञापन

गुमला : जिला परिषद सभागार में बुधवार को जिला परिषद की बैठक हुई. अध्यक्षता जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने की. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के तहत जिला परिषद के अधीन सभी विभागों की समीक्षा की गयी. विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता बनारसी राम द्वारा जिप सदस्य सुबोध कुमार लाल के बारे में ग्रामीणों के बीच यह कहना कि ये लोग पांच वर्ष के लिए जनप्रतिनिधि मनोनीत होकर आये हैं. हमारी साठ वर्ष की नौकरी है. ये जहां मेरे विरुद्ध शिकायत करनी है करें. इस पर सदस्यों के विरुद्ध अवमानना का विषय लाया गया. इसमें सदन में उपस्थित होकर सदन कनीय अभियंता से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गयी. कनीय अभियंता ने कहा कि मेरी तबियत खराब थी और ग्रामीण तुरंत ट्रांसफारमर की मांग करने का दबाव दे रहे थे. हो सकता है कि आवेश में कुछ कह दिये हों. इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं. बैठक में बताया गया कि जिले में 56 नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है.

एक सड़क के लिए दो बार निविदा: नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर पांच में सत्र 2014-15 में पीसीसी रोड का निर्माण कराया गया था. इसमें विभागीय प्रतिवेदन में कार्य प्रगति में दिखाया गया है. पुन: उसी पथ की निविदा सत्र 2015-16 में पीसीसी पथ निर्माण के लिए निकाली गयी. इसके लिए संवेदक शमीम खान को कार्य आवंटित किया गया. इस संबंध में जिप सदस्य सुबोध कुमार लाल ने जानना चाहा, तो कार्यपालक अभियंता ने इसकी तुरंत जांच कर सदन को अवगत कराने की बातें कहीं.

आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई हो : बैठक में घाघरा के केजीवी विद्यालय में हुई घटना पर रोष प्रकट करते हुए आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई की मांग करते हुए नये आपूर्तिकर्ता से खाद्य सामग्री आपूर्ति करने का निर्देश डीएसइ को दिया गया. बैठक में सभी बीडीओ को जिप सचिव के माध्यम से निर्देश देने के लिए अपील की गयी कि प्रखंड प्रमुखों को सप्ताह में दो दिन निश्चित रूप से वाहन उपलब्ध कराये. इस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया.

खेल पदाधिकारी गायब थे : खेल विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आवंटित सामग्री के बारे में जिप सदस्यों ने जानना चाहा, तो जिला खेल पदाधिकारी के अनुपस्थित होने के कारण उसे अगली बैठक में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया.

प्रतिनिधि उदघाटन करेंगे : ग्राम ज्योति योजना के तहत प्रत्येक जिप सदस्य व प्रखंड प्रमुख अपने -अपने क्षेत्र में एक -एक ट्रांसफारमर का उदघाटन करने की बातें कही गयी. चैनपुर के उरू के सैनिक नायमन कुजूर की शहादत पर शोक व्यक्त किया गया.

बैठक में मौजूद अधिकारी : मौके पर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कृष्णदेव सिंह, सुबोध कुमार लाल, चैतु उरांव, अशोक कुमार भगत, चंद्रशेखर उरांव, तेंबू उरांव, मनोज नायक, प्रशांता खलखो, कृपालता देवी,सावित्री देवी, पूजा कुमारी, सुनीता टोपनो, निर्मला कुजूर, चोकेंद्र सिंह, प्रदीप सोरेंग, रामप्रसाद बड़ाइक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola