विनोद एसोसिएशन के अध्यक्ष, संजय सचिव बने

Published at :27 Sep 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
विनोद एसोसिएशन के अध्यक्ष, संजय सचिव बने

गुमला : जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की अतिरिक्त असाधारण आम सभा ज्योति संघ में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर में अनिश्चितकाल के लिए गुमला जिला की सभी दवा दुकानें बंद हो सकती हैं. चूंकि दुकानों का नवीकरण शुरू होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना […]

विज्ञापन

गुमला : जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की अतिरिक्त असाधारण आम सभा ज्योति संघ में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर में अनिश्चितकाल के लिए गुमला जिला की सभी दवा दुकानें बंद हो सकती हैं. चूंकि दुकानों का नवीकरण शुरू होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

इससे हमारे दवा दुकानदार बेरोजगार हो सकते हैं. वहीं विगत बैठक की संपुष्टि की गयी. इसके तहत होनेवाले त्रि वर्षिक आमसभा सह चुनाव में अध्यक्ष पद पर बिनोद कुमार व सचिव पद पर संजय कुमार का र्निविरोध चुनाव किया गया. बाकि बचे चार पदों का चुनाव होगा, जिसमें कोई भी कार्यकारिणी एवं आम दवा विक्रेता भाग ले सकते हैं. बैठक में चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी सतीश पाठक, सहायक चुनाव पदाधिकारी नितेश कुमार व विकास गुप्ता को मनोनीत किया गया. चुनाव 27 नवंबर व 11 दिसंबर तक करा लेने की बात कही गयी. इसके अलावा दवा दुकानदारों द्वारा उठायी गयी समस्याओं पर विचार किया गया.

धन्यवाद ज्ञापन शंभु पांडेय ने किया. मौके पर एके विश्वास, रोहित कुमार, अनीत आलम, सुलेमान अंसारी, गोपाल मिस्त्री, गोपाल प्रसाद, नितेश कुमार, सतीश पाठक, सुनील जायसवाल, अनमोल गुप्ता व अमित साबू सहित कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola