पीजी की पढ़ाई की मांग पर कॉलेज में तालाबंदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, गुमला द्वारा केओ कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार को कॉलेज में तालाबंदी कर दी. अनिश्चितकालीन अनशन कॉलेज परिसर में शुरू कर दिया. इसके लिए इंटर कॉलेज व प्लस टू के प्राचार्य को कमेटी को पत्र लिख कर महाआंदोलन में छात्र-छात्राओं को शामिल […]
विज्ञापन
गुमला : आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, गुमला द्वारा केओ कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार को कॉलेज में तालाबंदी कर दी. अनिश्चितकालीन अनशन कॉलेज परिसर में शुरू कर दिया. इसके लिए इंटर कॉलेज व प्लस टू के प्राचार्य को कमेटी को पत्र लिख कर महाआंदोलन में छात्र-छात्राओं को शामिल कराने की अपील की गयी.
अनिश्चितकालीन अनशन को सफल बनाने के लिए समिति ने एसएस प्लस टू, महिला कॉलेज नगर के छात्र व लॉज के छात्रावास में जनसंपर्क अभियान चलाया. इसके बाद छात्रों की बैठक हुई. अध्यक्ष महावीर उरांव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने हक की लड़ाई के लिए जागरूक होना होगा. संरक्षक विमलचंद्र बड़ाइक ने कहा कि महाविद्यालय व विश्वविद्यालय की दमनकारी नीति अब चलनेवाली नहीं है.
मांगें जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगी. संरक्षक संजय किंडो ने 22 सितंबर को मशाल जुलूस व कुलपति, प्राचार्य का शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन करने की जानकारी दी. मौके पर राजेश साहू, मंगलेश्वर उरांव, प्रेमचंद्र साहू, हरिदयाल उरांव, सत्येंद्र उरांव, अमित सिंह, गिरधर साहू, संदीप साहू, नीलू कुमारी, चंद्रमुनी कुमारी, शिवा कुमार, नेलशन भगत, विकास साहू, देवदत उरांव, संजय उरांव व प्रमोद उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










