निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की दीवार तोड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत मद से बन रहा था भवन सरकारी भवन को क्षति पहुंचाने का आरोप प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन सौंपा गुमला : गुमला से 20 किमी दूर आंजन मड़वा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शेड भवन की दीवार को कुछ लोगों ने गिरा दिया. पंचायत मद से दो लाख 99 हजार 600 रुपये […]
विज्ञापन
पंचायत मद से बन रहा था भवन
सरकारी भवन को क्षति पहुंचाने का आरोप
प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन सौंपा
गुमला : गुमला से 20 किमी दूर आंजन मड़वा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शेड भवन की दीवार को कुछ लोगों ने गिरा दिया.
पंचायत मद से दो लाख 99 हजार 600 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है. सात फीट दीवार खड़ी हो गयी थी, जिसे गुरुवार को कुछ लोगों ने लोहे के औजार से तोड़ कर गिरा दिया. इस संबंध में गांव के केश्वर साय व तिलकधारी सिंह ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा है.
आवेदन में कहा है कि माड़ापानी गांव के जतरू सिंह, कृष्णा सिंह व विजय सिंह ने दीवार को ध्वस्त कर दिया है. वे लोग सुबह को पारंपरिक हथियार से लैस होकर पहुंचे. रंगदारी की मांग की.
रंगदारी नहीं देने पर दीवार तोड़ दी. केश्वर ने कहा कि दीवार तोड़ने से रोकने पर हमलोगों को ही मारने की धमकी देने लगे. केश्वर ने बताया कि सामुदायिक शेड भवन गांव के ही तिलकधारी सिंह की जमीन पर बन रहा है. तिलकधारी ने सामुदायिक शेड भवन निर्माण के लिए तीन डिसमिल जमीन दान में दी है. लोगों की मांग पर पंचायत मद से भवन बन रहा है. इस संबंध में बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि सूचना मिली है. इसकी जांच करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










