नेपाल में मनेगा करम महोत्सव : भूषण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला, गुमला शहर के खड़िया पाड़ा निवासी भूषण भगत राज्य के कई सांसद व विधायक के साथ नेपाल जायेंगे. नेपाल में 28 सितंबर को करम महोत्सव है. उसमें श्री भगत भाग लेंगे. इसके लिए नेपाल से एक प्रतिनिधिमंडल (दो सांसद व दो पूर्व सांसद) रांची आये थे. प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के सीएम रघुवर दास […]
विज्ञापन
गुमला, गुमला शहर के खड़िया पाड़ा निवासी भूषण भगत राज्य के कई सांसद व विधायक के साथ नेपाल जायेंगे. नेपाल में 28 सितंबर को करम महोत्सव है. उसमें श्री भगत भाग लेंगे. इसके लिए नेपाल से एक प्रतिनिधिमंडल (दो सांसद व दो पूर्व सांसद) रांची आये थे. प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के सीएम रघुवर दास के अलावा कई मंत्रियों से मुलाकात कर नेपाल में आयोजित करम महोत्सव में भाग लेने के लिए न्यौता दिया. प्रतिनिधिमंडल ने भूषण भगत के नेतृत्व में सीएम, मंत्री व विधायकों से मुलाकात की थी.
इसके बाद बुधवार को नेपाल का प्रतिनिधिमंडल न्यौता देकर दिल्ली के लिए रवाना हुए. भूषण भगत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर नेपाल में आयोजित करम महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रण देंगे. इसके लिए केंद्रीय आदिवासी मंत्री जुवेल उरांव से श्री भगत ने फोन पर बात कर नेपाल के प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली रवाना होने की जानकारी दी है. श्री भगत ने कहा कि 28 सितंबर के करम महोत्सव में झारखंड राज्य के कई लोग भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










