उटेल नाला पर बनेगा पुल सिमडेगा की दूरी होगी कम

Published at :15 Sep 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
उटेल नाला पर बनेगा पुल सिमडेगा की दूरी होगी कम

गुमला डीसी ने कोंडरा पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं का जायजा लिया 20 लाख रुपये की लागत से पुल बनेगा पुल बनने से कई गांवोें को होगी सुविधा रायडीह : रायडीह प्रखंड की कोंडरा पंचायत स्थित चिपकापानी गांव के उटेल नाला पर बहुत जल्द पुल का निर्माण शुरू होगा. 20 लाख रुपये की लागत […]

विज्ञापन
गुमला डीसी ने कोंडरा पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं का जायजा लिया
20 लाख रुपये की लागत से पुल बनेगा
पुल बनने से कई गांवोें को होगी सुविधा
रायडीह : रायडीह प्रखंड की कोंडरा पंचायत स्थित चिपकापानी गांव के उटेल नाला पर बहुत जल्द पुल का निर्माण शुरू होगा. 20 लाख रुपये की लागत से पुल बनेगा. पुल बनने से कई गांवों के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. वहीं उक्त पुल के माध्यम से गुमला व सिमडेगा जिला की दूरी भी कम होगी. इसके लिए बुधवार को गुमला के डीसी श्रवण साय ने डीपीओ अरुण कुमार सिंह तथा स्पेशल डिवीजन के अभियंता रवि सहाय व सहायक अभियंता अमृत कुमार के साथ कोंडरा गांव का भ्रमण किया और उटेल नाला का जायजा लिया. भ्रमण के क्रम में डीसी ने कोंडरा चौक से लेकर चिपकापानी गांव तक जाने वाली 12 किमी लंबी सड़क को जर्जर पाया. सड़क छह वर्षों से जर्जर है.
इस पर डीसी ने सड़क निर्माण पर भी बल दिया. बताया कि आवागमन की सुविधा के लिए सड़क भी जरूरी है. डीसी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कर स्थानीय लोगों से मिल कर समस्याओं से अवगत हुए. डीसी ने कहा कि पुल व सड़क बनने से इस क्षेत्र का विकास का मार्ग खुलेगा. सबसे बड़ी बात होगी कि गुमला से सिमडेगा जिला की दूरी भी कम होगी. स्थानीय ग्रामीण भी चाहते हैं कि पुल व सड़क बने. इसके लिए प्रशासन गंभीर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola