स्पीकर ने ट्रांसफारमर का उदघाटन किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

कामडारा. स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने बुधवार को कामडारा विद्युत आपूर्ति बोर्ड में लगे ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. मौके पर श्री उरांव ने स्थानीय ग्रामीणों से ट्रांसफारमर को अपनी संपत्ति समझ कर विद्युत ऊर्जा के सदुपयोग की बात कही. कहा कि जिस गांव में बिजली की समस्या है, उसे यथाशीघ्र पूरा किया […]
विज्ञापन
कामडारा. स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने बुधवार को कामडारा विद्युत आपूर्ति बोर्ड में लगे ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. मौके पर श्री उरांव ने स्थानीय ग्रामीणों से ट्रांसफारमर को अपनी संपत्ति समझ कर विद्युत ऊर्जा के सदुपयोग की बात कही. कहा कि जिस गांव में बिजली की समस्या है, उसे यथाशीघ्र पूरा किया जायेगा.
गाैरतलब हो कि कामडारा बिजली सप्लाई बोर्ड में लगे ट्रांसफारमर में खराबी आने से कामडारा व रामपुर फीडर में पीछले 20 दिन से बिजली सेवा ठप हो गया था. इसकी जानकारी श्री उरावं को मिलते ही उन्होंने बिजली बोर्ड में नया ट्रांसफारमर लगवा कर बिजली सेवा शुरू करायी. मौके पर तारकेश्वर सिंह, बीडीओ सुजाता कुजूर, आनंद ओहदार, बबलू रजक, असलम खान, दिनेश, रामाशंकर चौधरी, उपेंद्र, हरिहर, यमुना प्रसाद, अशोक ओहदार, मुकेश ओहदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










