हर्षोल्लास से मनी बकरीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

बसिया. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया. इस अवसर पर अक्सा एवं किंदिकेला की नूरी मसजिद में प्रात: आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी गयी. नमाज के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिल कर पर्व की मुबारकबाद दी. मौके पर हाफिज मंसूर, सेशन खान, मुमताज खान, मुंतजीर खान, कलीम अंसारी, […]
विज्ञापन
बसिया. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया. इस अवसर पर अक्सा एवं किंदिकेला की नूरी मसजिद में प्रात: आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी गयी. नमाज के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिल कर पर्व की मुबारकबाद दी. मौके पर हाफिज मंसूर, सेशन खान, मुमताज खान, मुंतजीर खान, कलीम अंसारी, सत्तार खान, सिद्दीक अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
भरनो. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के सभी ईदगाहों और मसजिदों में विशेष नमाज अदा की गयी. जामा मसजिद के इमाम मो हुसैन ने नमाज की अदायगी की. मुसलिम धर्मावलंबी एक-दूसरे से गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दी. मौके पर सदर मो खलील मियां, बंटी, मुस्ताक व टीपू सहित कई लोग मौजूद थे.
कामडारा. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया गया. बकरीद की नमाज कामडारा केनवनुरी मसजिद में अदा की गयी. मौलाना रूहुल्ला ने कहा कि बकरीद हमें आपसी प्रेम व भाईचारे का पैगाम देता है. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और बकरीद की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










