बैंकों के लचर कार्य से डीसी नाराज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर, जारी, डुमरी तथा बिशुनपुर में बैंक खोलने की पहल करने का निर्देश. 112 पंचायत भवनों में बैंक का केंद्र खोलने के लिए कहा. गुमला : गुमला विकास भवन में उपायुक्त श्रवण साय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय लोन क्रेडिट कमेटी की बैठक हुई. उन्होंने बैंकों को गुमला जिला में केसीसी लोन, फसल लोन, कृषकों की […]
विज्ञापन
चैनपुर, जारी, डुमरी तथा बिशुनपुर में बैंक खोलने की पहल करने का निर्देश. 112 पंचायत भवनों में बैंक का केंद्र खोलने के लिए कहा.
गुमला : गुमला विकास भवन में उपायुक्त श्रवण साय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय लोन क्रेडिट कमेटी की बैठक हुई. उन्होंने बैंकों को गुमला जिला में केसीसी लोन, फसल लोन, कृषकों की योजनाओं में रुचि लेकर काम करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने जिला में बैंक सुविधा बढ़ाने के लिए बैंकों को चैनपुर, जारी, डुमरी तथा बिशुनपुर जैसे दुर्गम इलाकों में नया बैंक शाखा खोलने पर पहल करने का निर्देश दिया. जिले की 112 पंचायत भवनों में बैंकों का केंद्र खोलने को कहा. कृषि ऋण वसूली पर प्रशासन द्वारा सहायता मिलने के बावजूद बैंक द्वारा ध्यान नहीं देने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की.एलडीएम ने बताया कि ऋण लेने वालों में कुछ ऋणदाता का प्रमाण पत्र गलत है.
इस पर उपायुक्त ने बैंकों से ऋण संबंधी प्रमाण पत्र की सूची जिला को उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, पंचानन उरांव सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










