घूसखोरी के खिलाफ हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर वार्डों में शिविर नहीं लगाया जायेगा, तो 13 सितंबर से वार्डवार अभियान चलाया जायेगा. गुमला : मलिन बस्ती आवास योजना में लाभुकों से ली गयी घूस की राशि को वापस करने और नगर परिषद, गुमला में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग को लेकर भाकपा माले व झारखंड नवनिर्माण दल […]
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर वार्डों में शिविर नहीं लगाया जायेगा, तो 13 सितंबर से वार्डवार अभियान चलाया जायेगा.
गुमला : मलिन बस्ती आवास योजना में लाभुकों से ली गयी घूस की राशि को वापस करने और नगर परिषद, गुमला में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग को लेकर भाकपा माले व झारखंड नवनिर्माण दल (जेएनडी) के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे. माले के सचिव विजय सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के हित के लिए योजना बनाती है, लेकिन उसी योजना के लाभुकों से घूस लिया जा रहा है.
मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को सभी वार्डों में शिविर लगाना चाहिए. यदि एक सप्ताह के अंदर वार्डों में शिविर नहीं लगाया जायेगा, तो 13 सितंबर से वार्डवार अभियान चलाया जायेगा. नगर विकास मंत्री को समस्याअों से अवगत करा कर समाधान की मांग की जायेगी. मौके पर अंजनी उरांव, पुष्पा पन्ना, मालती देवी, कमली देवी, प्रकाश उरांव, रामावतार साहू, देवलाल लोहरा, जुगल मुंडा, कृष्णा बड़ाइक, सरोज तिर्की, रतिया उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










