क्या आप भी फ्रिज में बिना ढके खाना रखते हैं? जानें कैसे बढ़ सकता है बिजली बिल और घट सकती है कूलिंग

Published by :Ankit Anand
Published at :30 Apr 2026 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
uncovered food affects fridge performance

फ्रिज में बिना ढके खाना रखते हुए एक महिला (Photo: AI Generated)

Fridge Performance Tips: फ्रिज में खाने को बिना ढके रखना आपको नॉर्मल लग सकता है. लेकिन इससे कूलिंग कमजोर पड़ती है, बर्फ जमने लगती है और बिजली की खपत बढ़ सकती है. कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने फ्रिज की लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर रख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

विज्ञापन

Fridge Performance Tips: अक्सर घरों में बचा हुआ खाना फ्रिज में रखना एक रोज की आदत है. लेकिन इसे कैसे स्टोर किया जा रहा है, इस पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते. कई लोग खाना बिना ढके ही फ्रिज में रख देते हैं, यह सोचकर कि इससे क्या ही फर्क पड़ेगा. जबकि सच तो यह है कि आपकी यही छोटी-सी लापरवाही फ्रिज पर बड़ा असर डालती है. आइए आपको बताते हैं कैसे.

फ्रिज में बिना ढकी हुई चीजें एयरफ्लो पर कैसे असर डालती हैं?

फ्रिज के अंदर सही कूलिंग बनाए रखने के लिए एयरफ्लो का बैलेंस होना बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब आप बिना ढके हुए खाने को फ्रिज में रखते हैं, तो उससे नमी हवा में फैलने लगती है. यही एक्स्ट्रा नमी एयरफ्लो को बिगाड़ देती है, जिससे फ्रिज हर कोने को बराबर ठंडा नहीं कर पाता. इतना ही नहीं, हवा में बढ़ी हुई नमी के कारण कंप्रेसर को टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है. इसका सीधा असर फ्रिज की परफॉर्मेंस पर पड़ता है और लंबे समय में मशीन पर एक्स्ट्रा लोड भी बढ़ जाता है.

बिना ढका खाना फ्रिज में बर्फ और टेम्परेचर की समस्या कैसे बढ़ाता है?

फ्रिज को बार-बार खोलने से बाहर की नमी अंदर चली जाती है. यही नमी कूलिंग कॉइल्स पर जमकर बर्फ की परत बना सकती है. धीरे-धीरे यह परत फ्रिज की कूलिंग को कमजोर कर देती है. नतीजा यह होता है कि फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, बिजली की खपत बढ़ जाती है और बार-बार डिफ्रॉस्ट करने की नौबत भी आ सकती है.

इतना ही नहीं, नमी भरी हवा फ्रिज के अंदर टेम्परेचर को भी बार-बार बदलने लगता है. यह सूखी हवा की तुलना में जल्दी गर्म होती है, जिससे कूलिंग एक समान नहीं रह पाती. इसका असर आपके खाने पर तो पड़ता ही है, साथ में फ्रिज की परफॉर्मेंस पर भी असर डालता है.

बेहतर फ्रिज परफॉर्मेंस के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • बचे हुए खाने को हमेशा ढक्कन, रैप या एयरटाइट कंटेनर में ही रखें.
  • फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें.
  • अगर कुछ गिर जाए, तो उसे तुरंत साफ कर दें, ताकि बदबू न फैले.
  • खाने-पीने की चीजों को एयर वेंट्स के बिल्कुल पास न रखें.

यह भी पढ़ें: बार-बार फ्रिज से पानी हो रहा लीक? जानिए कहां है दिक्कत और ठीक करने के उपाए

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola