बार-बार फ्रिज से पानी हो रहा लीक? जानिए कहां है दिक्कत और ठीक करने के उपाए

फ्रिज से लीक होता पानी (Photo: AI Generated)
Fridge Leaking Water: फ्रिज से पानी लीक होना बड़ी दिक्कत की ओर इशारा करता है. अक्सर ऐसा वॉटर लाइन ब्लॉकेज, डिफ्रॉस्ट ड्रेन जाम या गलत पोजिशनिंग की वजह से होता है. थोड़ी सफाई, डीफ्रॉस्ट या सही सेटअप से इसे आप खुद भी ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा तरीका.
फ्रिज एक ऐसा अप्लायंस है जो बिना रुके चलता रहता है. ऐसे में लगातार यूज से इसमें छोटी-मोटी दिक्कतें आना नॉर्मल है. गर्मी और बारिश का मौसम आते ही फ्रिज थोड़ा नखरे दिखाने लगता है. कई बार आप नोटिस करते होंगे कि फ्रिज से पानी लीक हो रहा होता है. कई लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये अंदर किसी गड़बड़ी का इशारा होता है.
अच्छी बात ये है कि हर बार टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ आसान से कारण समझकर और छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप इस परेशानी को घर पर ही ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
वॉटर लाइन ब्लॉक हो जाना
अगर आपके फ्रिज से नीचे पानी टपक रहा है, तो एक वजह उसकी वॉटर लाइन भी हो सकती है. यही लाइन पीने का पानी और आइस बनाने के लिए इस्तेमाल होती है. लेकिन अगर इसमें ब्लॉकेज आ जाए, तो पानी सही से फ्लो नहीं करता और लीक होने लगता है. इतना ही नहीं, इसका असर बर्फ बनने पर भी पड़ता है.
कैसे करें ठीक?
सबसे पहले फ्रिज को स्विच ऑफ करें और पानी का वाल्व बंद कर दें. अब आराम से पानी की पाइपलाइन चेक करें. अगर कहीं नुकसान दिखे, तो खुद ठीक करने के बजाय किसी प्रोफेशनल की मदद लेना बेहतर रहेगा. कई बार समस्या सिर्फ बर्फ जमने की वजह से भी होती है. ऐसे में फ्रिज को करीब 3-4 घंटे के लिए अनप्लग करके छोड़ दें. ऐसा करने से जमी हुई बर्फ अपने आप पिघल जाएगा और सिस्टम फिर से सही तरीके से काम करने लगे.
डिफ्रॉस्ट ड्रेन का ब्लॉक हो जाना
अगर आपके फ्रिज से पानी लीक हो रहा है, तो एक वजह डिफ्रॉस्ट ड्रेन का जाम होना हो सकता है. कई बार खाने के छोटे-छोटे कण या गंदगी इस ड्रेन को ब्लॉक कर देते हैं. इससे पानी सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाता. नतीजा यह होता है कि फ्रिज के अंदर या नीचे पानी जमा होने लगता है.
कैसे करें ठीक?
सबसे पहले उसमें थोड़ा गर्म पानी डालकर बर्फ को पिघलाने की कोशिश करें. अगर फिर भी पानी नहीं निकल रहा, तो हल्के से पाइप क्लीनर या पतली तार से अंदर की गंदगी साफ करें. अगर जाम काफी अंदर तक है, तो ड्रेन वाल्व खोलकर अच्छी तरह से सफाई करना बेहतर रहेगा.
फ्रिज को गलत तरीके से रखना
क्या आप जानते हैं कि फ्रिज को बिल्कुल सीधा रखना सही नहीं होता? दरअसल, इसका फ्रंट थोड़ा सा ऊपर होना चाहिए ताकि कूलेंट सही तरीके से फ्लो कर सके. अगर पोजिशनिंग सही नहीं होगी, तो अंदर कंडेनसेशन बढ़ सकता है और नीचे पानी जमा होने की परेशानी भी हो सकती है.
कैसे करें ठीक?
ध्यान रखें कि फ्रिज थोड़ा पीछे की तरफ झुका हुआ हो और दीवार से करीब 5-6 इंच दूर रखा हो. खासकर पुराने मॉडल्स में इससे ड्रेनेज टैंक पर प्रेशर नहीं बनता. जरूरत पड़े तो एक अच्छा स्टैंड इस्तेमाल करें, ताकि फ्रिज का बैलेंस सही बना रहे और परेशानी से बचा जा सके.
कब आपको प्रोफेशनल को बुलाना चाहिए?
अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी पानी का लीकेज बंद नहीं हो रहा है, तो अब खुद से जूझने की बजाय एक्सपर्ट को बुलाना ही समझदारी है. एक प्रोफेशनल टेक्नीशियन सही तरीके से चेक करके बता सकता है कि छोटा सा रिपेयर काफी है या फिर पूरी मशीन बदलने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स क्या काम करती हैं? जानें इन्हें कब और कितनी बार साफ करना चाहिए?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










