Jio vs Airtel: 449 रुपये में किसका पोस्टपेड प्लान है ज्यादा फायदेमंद?

Jio vs Airtel
449 रुपये का पोस्टपेड प्लान लेने की सोच रहे हैं? जानिए Jio और Airtel के प्लान में डेटा, कॉलिंग, OTT, AI फीचर्स और अन्य बेनेफिट्स के मामले में कौन-सा प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है.
अगर आप नया पोस्टपेड प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो 449 रुपये के बजट में Jio और Airtel दोनों ही बढ़िया प्लान ऑफर करते हैं. दोनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां इस कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स देती हैं, लेकिन डेटा, फैमिली बेनेफिट्स और OTT सब्सक्रिप्शन के मामले में दोनों के प्लान एक-दूसरे से काफी अलग हैं. ऐसे में प्लान चुनने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस कंपनी का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा.
Jio का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
Jio का 449 रुपये वाला प्लान खासतौर पर फैमिली यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इस प्लान में एक प्राइमरी नंबर के साथ 3 एक्स्ट्रा सिम जोड़ने की सुविधा मिलती है. हालांकि, हर एक्स्ट्रा सिम के लिए 150 रुपये मंथली अलग से देने होंगे. प्लान में प्राइमरी यूजर को 75GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने के बाद 10 रुपये प्रति GB की दर से चार्ज देना होगा. वहीं, हर एक्स्ट्रा सदस्य को 5GB डेटा मिलेगा.
इसके अलावा Jio इस प्लान के साथ कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी देता है, जिनमें शामिल हैं-
- 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा
- 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
- JioTV का एक्सेस
- 50GB JioAICloud स्टोरेज
- 5000GB Google One स्टोरेज
- 18 महीने का Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन
Airtel का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
Airtel का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर माना जा सकता है, जो अनलिमिटेड डेटा और डिजिटल सर्विसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. एयरटेल के प्लान में भी यूजर्स को कई बेनेफिट्स मिलते हैं, जिसमें-
- सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
- 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G/5G डेटा
- डेली 100 SMS
- 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज
- 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
- 1 साल का Adobe Express Premium
- फ्री हेलोट्यून , फ्री स्पैम अलर्ट
- Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस
कौन-सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद?
अगर आपको फैमिली कनेक्शन, AI फीचर्स और ज्यादा डेटा चाहिए, तो Jio का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी अनलिमिटेड डेटा, क्लाउड स्टोरेज और प्रीमियम एंटरटेनमेंट सर्विसेज हैं, तो Airtel का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ज्यादा वैल्यू दे सकता है.
ये भी पढ़ें: Jio का ₹448 या Airtel का ₹469 वाला प्लान, 84 दिनों के लिए किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










