Motorola Edge 70 Max लॉन्च: 7100mAh बैटरी और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाले फोन की जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 Max / Image: Motorola
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जो हर मामले में दमदार हो, तो फिर आपके लिए Motorola का नया मॉडल Motorola Edge 70 Max लॉन्च हो गया है. यहां जानिए इसकी कीमत और दमदार फीचर्स.
Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की Edge 70 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है. इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे कई बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
भारत में कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Max को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसमें-
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये है.
कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. यह स्मार्टफोन 20 जुलाई से Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Pantone Aqua Gray, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
मिलेगा शानदार डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का Quad HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-बिट कलर, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. साथ ही इसे Pantone Validated और Pantone SkinTone सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे स्क्रीन पर रंग ज्यादा नेचुरल और एक्यूरेट दिखाई देते हैं.
दमदार ड्यूरेबिलिटी
मोटोरोला का नया स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है. इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा मजबूत साबित होता है. इसके अलावा, मॉडल Water Touch फीचर से भी लैस है, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे.
Snapdragon 8 Gen 5 देगा दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. लंबे समय तक गेमिंग और हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,500mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और लिक्विड मेटल थर्मल जेल का इस्तेमाल किया गया है.
कैमरा भी है दमदार
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Motorola Edge 70 Max में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैकअप दे सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 25W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
3 साल तक मिलेगा OS अपडेट
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hello UX पर चलेगा. कंपनी ने इसके लिए 3 साल तक Android OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, USB Type-C, GPS, NavIC समेत कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, Hi-Res Audio और Snapdragon Sound का सपोर्ट दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 50000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा? जानें हर जरूरत के लिए टॉप 5 ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










