फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स क्या काम करती हैं? जानें इन्हें कब और कितनी बार साफ करना चाहिए?

Updated at : 12 Apr 2026 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Fridge Coils

फ्रिज की कॉइल्स

Fridge Coils: फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स का काम काफी सिंपल है. ये अंदर की गर्मी बाहर निकालकर उसे ठंडा रखने में मदद करती हैं. अगर इनमें धूल जम जाए तो कूलिंग कमजोर हो जाती है और बिजली बिल बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अगर आप अपने घर के बिजली बिल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं और साथ ही अपने फ्रिज की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो एक छोटी सी चीज पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. हम बात कर रहे हैं फ्रिज के पीछे मौजूद कॉइल्स की. अक्सर लोग इस हिस्से को साफ करना भूल जाते हैं. अगर इनमें धूल और गंदगी जम जाए, तो फ्रिज को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर आपके बिजली बिल पर पड़ता है. इसलिए समय-समय पर फ्रिज की कॉइल्स को साफ करना जरूरी है, ताकि वे अच्छे से काम कर सकें. लेकिन सवाल यह है कि आखिर इसे कब और कितनी बार साफ करनी चाहिए? आइए जानते हैं.

क्या काम करते हैं ये कॉइल्स?

फ्रिज के कॉइल्स असल में आपके फ्रिज को ठंडा रखने का सबसे अहम काम करते हैं. आसान शब्दों में समझें तो ये एक तरह से ‘हीट निकालने वाले सिस्टम’ होते हैं. ये फ्रिज के अंदर की गर्मी को खींचकर बाहर कमरे में छोड़ देते हैं, जिससे अंदर का तापमान ठंडा बना रहता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये बिल्कुल रेडिएटर की तरह काम करते हैं. लेकिन अगर इन पर धूल, गंदगी या पालतू जानवरों के बाल जम जाएं, तो इनकी काम करने की कैपेसिटी कम हो जाती है.

फ्रिज के कॉइल्स साफ करने का सही समय कैसे पहचानें?

  • फ्रिज का टेम्परेचर बराबर नहीं रहता या सही से ठंडा नहीं हो पाता है.
  • बिजली का बिल अचानक बढ़ जाता है.
  • फ्रिज से अजीब या ज्यादा आवाज आने लगती है.
  • फ्रिज लगातार चलता रहता है, बंद होने का नाम ही नहीं लेता.

फ्रिज कॉइल्स को कब और कितनी बार साफ करनी चाहिए?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर घर में नॉर्मल धूल-मिट्टी रहती है, तो साल में सिर्फ एक बार क्लीनिंग काफी होती है. लेकिन अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं जिसके बहुत बाल झाड़ते हैं, या आपका इलाका ज्यादा धूल भरा है, तो हर 6 महीने में सफाई करना बेहतर रहता है.

असल में, ज्यादा डस्ट और पेट हेयर्स कॉइल्स में जमकर एयरफ्लो को रोक सकते हैं. इससे सिस्टम की परफॉरमेंस पर असर पड़ता है. इसलिए हल्की-फुल्की मेंटेनेंस साल में एक बार और हेवी डस्ट वाले घरों में दो बार करना एक अच्छा नियम माना जाता है.

यह भी पढ़ें: फ्रिज और दीवार के बीच कितने इंच का गैप होना चाहिए? आज जान लें रखने का सही तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola