फ्रिज और दीवार के बीच कितने इंच का गैप होना चाहिए? आज जान लें रखने का सही तरीका

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :11 Apr 2026 6:28 PM
विज्ञापन
Fridge Placement

फ्रिज को सही जगह रखता एक आदमी (Photo: AI Generated)

Fridge Placement: अगर आपने भी अपने फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा है, तो अलर्ट हो जाइए. सही गैप न होने पर कूलिंग कमजोर पड़ती है, बिजली ज्यादा खर्च होती है और मशीन पर दबाव भी काफी बढ़ता है. बस थोड़ा सा स्पेस देकर आप न सिर्फ परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं, बल्कि फ्रिज की लाइफ भी बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Fridge Placement: आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसे सही जगह रखना कितना जरूरी होता है. अक्सर लोग इसे सीधे दीवार से सटाकर रख देते हैं. बता दें, ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है. ऐसा करने से फ्रिज की कूलिंग पर असर पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. साथ ही, लंबे समय में इसका असर उसकी लाइफ पर भी दिखने लगता है. अब सवाल ये है कि फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए? आइए जानते हैं.

फ्रिज और दीवार के बीच कितनी जगह की जरूरत होती है?

फ्रिज को सही तरीके से काम करने के लिए उसके आसपास थोड़ी जगह छोड़ना बहुत जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फ्रिज के पीछे कम से कम 2 से 4 इंच का गैप होना चाहिए ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके. इसके अलावा दोनों साइड में करीब 1 से 2 इंच की जगह और ऊपर भी थोड़ा खाली स्पेस रखना चाहिए. इससे फ्रिज का कंप्रेसर बिना किसी दबाव के काम करता है और कूलिंग सिस्टम भी बेहतर तरीके से चलता है.

क्यों ये जगह छोड़ना जरूरी है?

फ्रिज के पीछे जो कॉइल्स होती हैं, वही अंदर की गर्मी को बाहर निकालने का काम करती हैं. अगर आप फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देंगे, तो ये गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकल पाएगी. नतीजा ये होगा है कि कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ेगा, फ्रिज की कूलिंग भी कमजोर होगी और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.

यह आपकी बिजली बिल को कैसे बढ़ा सकता है?

अगर आपका फ्रिज ठीक से हवा नहीं ले पा रहा है, तो वो अंदर का टेम्परेचर बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करने लगता है. इसका सीधा असर आपकी बिजली खपत पर पड़ता है और बिल बढ़ जाता है. लंबे समय तक गलत जगह पर रखने से फ्रिज का कंप्रेसर भी जल्दी खराब हो सकता है. साथ ही, ओवरहीटिंग की दिक्कत भी पैदा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में फ्रिज का कंप्रेसर हो सकता है ब्लास्ट, जानें ओवरहीटिंग से बचाने के उपाय

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola