टैंकर खरीद में हुआ है घोटाला : अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

अध्यक्ष राम साहू ने पंचायतवार कार्यों की समीक्षा की. घाघरा : प्रखंड कार्यालय में प्रखंड बीस सूत्नी समिति की बैठक हुई. अध्यक्ष राम साहू ने पंचायतवार कार्यों की समीक्षा की. पंचायत सचिवालय में खरीदे गये वीसेट व पानी के टैंकर में अनियमतिता का आरोप लगाते हुए सभी पंचायत सचिवों को एक सप्ताह के अंदर खरीदारी […]
विज्ञापन
अध्यक्ष राम साहू ने पंचायतवार कार्यों की समीक्षा की.
घाघरा : प्रखंड कार्यालय में प्रखंड बीस सूत्नी समिति की बैठक हुई. अध्यक्ष राम साहू ने पंचायतवार कार्यों की समीक्षा की. पंचायत सचिवालय में खरीदे गये वीसेट व पानी के टैंकर में अनियमतिता का आरोप लगाते हुए सभी पंचायत सचिवों को एक सप्ताह के अंदर खरीदारी से संबंधित दस्तावेज जीपीएस के पास जमा करने का निर्देश दिया. अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी.
प्रखंड के खपिया गांव के सैंकड़ों ग्रामीण राशन कार्ड नहीं बनने को लेकर जिप सदस्य तेंबु उरांव के नेतृत्व में बीडीओ विजय सोनी से मंगलवार को मुलाकात की. जिप सदस्य ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीणों का कार्ड नहीं बना है. मौके पर गोपाल गोप, मुरली मनोहर सिंह, बीडीओ विजय कुमार सोनी, अमित कुमार ठाकुर, दिवाकर केसरी, खुदीराम, मारवाड़ी महतो, राहुल कुमार,अविनाश कुमार, दिगंबर ओहदार, शिवेश्वर सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










