कार्यपालक अभियंता के कार्यों की जांच हो : अशोक

Published at :06 Sep 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक अभियंता के कार्यों की जांच हो : अशोक

गुमला : आदिवासी छात्र संघ गुमला के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने भवन प्रमंडल गुमला के निलंबित कार्यपालक अभियंता मनमोहन झा द्वारा गुमला जिले में किये गये कार्यों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. श्री भगत ने कहा है कि इइ ने गुमला में अपने कार्यकाल के दौरान कई घोटाला किया है. सरकार […]

विज्ञापन

गुमला : आदिवासी छात्र संघ गुमला के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने भवन प्रमंडल गुमला के निलंबित कार्यपालक अभियंता मनमोहन झा द्वारा गुमला जिले में किये गये कार्यों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. श्री भगत ने कहा है कि इइ ने गुमला में अपने कार्यकाल के दौरान कई घोटाला किया है. सरकार उसकी भी जांच कराये. अगर निष्पक्ष जांच हुई, तो करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आयेगा. इइ के साथ गुमला में पदस्थापित रोकड़पाल शंभु साह का भी हाथ होने का भी आरोप लगाया. कहा: इइ अभी रांची में है, परंतु रोकड़पाल रांची में बैठ कर पीछे की तारीख से एकरारनामा व चेक कटवा रहे हैं. जो मनमाना रुपया दे रहा है, उसका काम हो रहा है. इससे भवन प्रमंडल से जुड़े कई ठेकेदार परेशान हैं. अशोक भगत ने गुमला डीसी से इन मामलों की जांच कराने की मांग की है.

ज्ञात हाे कि डालटनगंज में अपने कार्यकाल के दौरान पीएमजीएसवाई में श्री झा को अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में मनमोहन झा से पक्ष लिया गया. उन्होंने कहा कि मैं गुमला में नहीं हूं. रांची में हूं. पीछे की तारीख से किसी भी एकरारनामा व चेक पर हस्ताक्षर नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola