मवेशियों लदी गाड़ी जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : सदर थाना की पुलिस ने पिकअप गाड़ी में लदे नौ पशुओं को जब्त किया है. गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पशुओं को गुमला थाना परिसर में रखा गया है. जब पुलिस ने पशुओं को जब्त किया, उस समय गाड़ी में कोई नहीं था. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत […]
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना की पुलिस ने पिकअप गाड़ी में लदे नौ पशुओं को जब्त किया है. गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पशुओं को गुमला थाना परिसर में रखा गया है. जब पुलिस ने पशुओं को जब्त किया, उस समय गाड़ी में कोई नहीं था. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि रविवार की रात को पुलिस बीट नंबर तीन के प्रभारी पुअनि धर्मवीर सिंह गश्ती में थे, तभी उन्होंने जशपुर रोड स्थित पार्क के समीप रायडीह से आ रही गाड़ी को रोकने के लिए कहा, परंतु चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. तेजी से गाड़ी को भगाते हुए बाजार टांड़ चांदनी चौक के पास गाड़ी ले गये. पुलिस पीछा करते हुए पहुंची, तो चालक व एक अन्य व्यक्ति गाड़ी से कूद कर भाग गया. पुलिस ने गाड़ी में लादे गये नौ पशुओं को जब्त कर थाना ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










