नयी कमेटी का चुनाव 11 को

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
नयी कमेटी का चुनाव 11 को

नयी कमेटी का चुनाव 11 कोफोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते तेली समाज के लोग. लोहरदगा.छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के चुनाव संचालन समिति की बैठक तेली धर्मशाला परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के संयोजक संजय कुमार साहू ने की. तेली उत्थान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष बलिराम साहू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष का चुनाव 11 सितंबर […]

विज्ञापन

नयी कमेटी का चुनाव 11 कोफोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते तेली समाज के लोग. लोहरदगा.छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के चुनाव संचालन समिति की बैठक तेली धर्मशाला परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के संयोजक संजय कुमार साहू ने की. तेली उत्थान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष बलिराम साहू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष का चुनाव 11 सितंबर को होगा. इसी दिन महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का भी चुनाव होगा. चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार साहू को चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी प्रमेश्वर साहू को बनाया गया है. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष बलिराम साहू, उपाध्यक्ष टी साहू, हीरा साहू, रामप्यारे प्रसाद, धर्मेंद्र साहू, भुनेश्वर साहू, सुरेश साहू व भुवनेश्वर साहू उपस्थित रहेंगे. चुनाव प्रक्रिया तेली धर्मशाला में होगी. बैठक में रिपुसूदन साहू, डॉ टी साहू, भागवत साहू, कृष्ण साहू, मनोज साहू, भरत साहू, भुनेश्वर साहू, संदीप साहू, पारस साहू, रामकुमार साहू, राजेंद्र साहू, दशरथ साहू, बजरंग साहू, ज्ञान प्रकाश व राधेश्याम साहू मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola