तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

तीन माह से नहीं मिली मजदूरी भरनो. मनरेगा योजना अंतर्गत डोभा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है. इससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तीन माह से मजदूरों की मजदूरी भुगतान लंबित है. मजदूर मीना देवी, रजनी देवी, बेहरी उराइंन, रामकिशुन बड़ाइक, शनि उरांव सहित अन्य […]

विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिली मजदूरी भरनो. मनरेगा योजना अंतर्गत डोभा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है. इससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तीन माह से मजदूरों की मजदूरी भुगतान लंबित है. मजदूर मीना देवी, रजनी देवी, बेहरी उराइंन, रामकिशुन बड़ाइक, शनि उरांव सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि हम सबों के साथ कई मजदूरों ने काम किया है, लेकिन उनका भुगतान हो गया है. परंतु हमलोगों का भुगतान क्यों नहीं हुआ है. यह जांच का विषय है. मजदूरी भुगतान नहीं होने से करमा पर्व मनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मजदूरों ने अविलंब प्रखंड प्रशासन से मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola