बांस की पटरी बिछा कर चलने लायक बनाया

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
बांस की पटरी बिछा कर चलने लायक बनाया

बांस की पटरी बिछा कर चलने लायक बनायाकंदनी नदी में अर्द्धनिर्मित बंडा पुल पर बांस की पटरी बिछायी फोटो-एलडीजीए-6 ऐसे पार करते हैं बंडा नदी से लोग. कैरो-लोहरदगा.कंदनी नदी में अर्द्धनिर्मित बंडा पुल कैरो प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. लगभग 12 वर्षों से अधूरे पुल के निर्माण की […]

विज्ञापन

बांस की पटरी बिछा कर चलने लायक बनायाकंदनी नदी में अर्द्धनिर्मित बंडा पुल पर बांस की पटरी बिछायी फोटो-एलडीजीए-6 ऐसे पार करते हैं बंडा नदी से लोग. कैरो-लोहरदगा.कंदनी नदी में अर्द्धनिर्मित बंडा पुल कैरो प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. लगभग 12 वर्षों से अधूरे पुल के निर्माण की दिशा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कोई पहल नहीं की. कई गांवों के लोग बरसात के दिनों में जान जोखिम में डाल कर नदी पार करने को विवश हैं. ग्रामीणों के मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने काम पूरा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. अंत में ग्रामीणों ने बांस की पटरी बिछा कर बंडा मार्ग को चलने लायक बनाया. हालांकि बांस की पटरी से आने जाने वालों से सहायता के रूप में 10 रुपये लिये जाते हैं. इस पुल के निर्माण होने से दर्जनों गांव के लोगों को सुविधा होगी. कैरो प्रखंड कार्यालय भी जिला मुख्यालय के संपर्क में आ जायेगा. पुल के अभाव में लोगों को 32 किमी की दूरी अनावश्यक तय करनी पड़ती है. बंडा पुल के निर्माण हो जाने से कैरो से लोहरदगा की दूरी मात्र 17 किमी रह जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola